खड़गपुर
खड़गपुर (बंगाली: খড়্গপুর, अंग्रेज़ी: Kharagpur) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के पश्चिम मेदिनीपुर ज़िले में स्थित एक औद्योगिक नगर है। सन 1952 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर, अमेरिका के एम.आई. टी. (मैसाचुएट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) के प्रारूप पर विकसित किया गया और यह भारत का प्रथम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान था। यहाँ भारत का तीसरा सबसे लम्बा (और एशिया का ५वाँ सबसे लम्बा) रेलवे प्लेटफॉर्म है, जिसकी लम्बाई 1072.5 मीटर है। यह शहर दक्षिण-पूर्वी रेलवे के खड़गपुर मंडल का मुख्यालय है।
खड़गपुर की 2024 जनसंख्या अब 345,474 अनुमानित है।