बहरामपुर
बहरामपुर (Berhampore) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के मुर्शिदाबाद ज़िले में स्थित एक शहर है, जो उस ज़िले का मुख्यालय भी है। इसे ब्राहमापुर के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि इसकी स्थापना यहाँ कुछ ब्राह्मण परिवारों के बसने से आरम्भ हुई। सन् 1757 में ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने यहाँ एक क़िला बनाया और फिर छावनी की स्थापना करी जो सन् 1870 तक सक्रीय रही।