अम्बाला: इतिहास
अम्बाला की स्थापना अम्बा नामक राजपूत शाशक ने की कुछ लोगों का मानना है। अम्बाला अंबिका माता का मंदिर होने के कारण इसका नाम अंबाला पड़ा कुछ लोगों का मानना है कि यहाँ आम की पैदावार अधिक होती थी इस लिए इसे अम्बवाला कहा जाता था, जो अब अंबाला बन गया।
हरियाणा राज्य का अम्बाला जिला एक ऐतिहासिक प्रसिद्ध जिलों में से एक है। ब्रिटिश काल के दौरान ए.सी. कनिंगहैम और सी रॉजर्स द्वारा और बाद में बी.बी.लाल और कई अन्य लोगों द्वारा जिला का पता लगाया गया। विभिन्न साहित्यिक और पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर अंबाला जिले का संस्कृति और इतिहास की रूपरेखा देना संभव है।