Heimatgeschichte · Mahabubnagar Urban ·

महबूबनगर

महबूबनगर

महबूबनगर (Mahbubnagar) भारत के तेलंगाना राज्य के महबूबनगर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। इस शहर पालमूर भी कहजाता है। महबूबनगर हैदराबाद से 100 किलोमीटर दूरी पर है। तेलंगाना में सबसे बडे जिलों में महबूबनगर द्वितीय स्थान पर है। हैदराबाद के दक्षिण-पश्चिम में मध्य रेलमार्ग पर स्थित महबूबनगर सड़क मार्ग का भी केंद्र है। इस शहर में एक महाविद्यालय भी है। 18,419 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाला महबूबनगर ज़िला दक्कन के पठार पर स्थित है और दक्षिण में कृष्णा नदी से घिरा है। कहा जाता है कि गोलकुंडा के प्रसिद्ध हीरे इसी ज़िले से मिले थे।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „महबूबनगर“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Naidugari Jayanna, CC BY-SA 4.0 – Wikimedia Commons