Heimatgeschichte · Chhindwara ·

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा

छिंदवाडा़(कॉर्न सिटी) भारत के मध्य प्रदेश प्रांत में स्थित एक प्रमुख शहर है। और ये प्रदेश का 5वा सबसे विकसित शहर है एवं छिंदवाड़ा मे राज्य का पहला जनजंतीय संग्रहालय है छिंदवाड़ा में 20 अप्रैल 1954 को प्रारंभ हुए जनजातीय संग्रहालय को वर्ष 1975 में 'राज्य संग्रहालय' का दर्जा प्राप्त हुआ तथा 8 सितम्बर 1997 को जनजातीय संग्रहालय का नाम बदलकर "श्री बादल भोई राज्य जनजातीय संग्रहालय" कर दिया गया। छिंदवाड़ा जिले के पहाड़ी ब्लॉक तामिया में स्थित पातालकोट ने अपनी भौगोलिक और दर्शनीय सुंदरता के कारण बहुत महत्व प्राप्त किया है।श्री कमलनाथ देश के दिग्गज नेता मे से एक है मध्य मध्य प्रदेश राज्य, मध्य भारत, कुलबेहरा की धारा बोदरी के तट पर स्थित है।
यह 671 मीटर की ऊँचाई पर सतपुड़ा के खुले पठार पर स्थित है और उपजाऊ कृषि भूमि से घिरा है, जिसमें बीच-बीच में आम के बाग़ हैं और इसके पश्चिमोत्तर में कम ऊँचाई वाले ऊबड़ खाबड़ पहाड़ तथा दक्षिण में नागपुर के मैदानों की ओर ढलान है। पठार के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से में चौराई गेहुँ के उपजाऊ मैदान हैं। नागपुर का मैदान कपास और ज्वार की खेती का समृद्ध इलाका है और इस समूचे क्षेत्र का सबसे संपन्न और सर्वाधिक आबादी वाला हिस्सा है। वैनगंगा, पेंच और कन्हान नदियाँ इस क्षेत्र को अपवाहित करती हैं। यहाँ की मिट्टी बजरीयुक्त और जल्दी सूखने वाली है। अपेक्षाकृत कम बारिश के बावजूद यहाँ का मौसम विशेष रूप से स्वास्थ्यवर्द्धक और खुशनुमा है। इस नगर का नामकरण 'छिंद', यानी खजूर जैसे दिखने वाले वृक्ष के नाम पर हुआ है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „छिंदवाड़ा“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Earth Science and Remote Sensing Unit, NASA Johnson Space Center, Public domain – Wikimedia Commons