देव (Deo) भारत के बिहार राज्य के मगध मंडल के औरंगाबाद ज़िले में स्थित एक नगर है। यह अपने देव सूर्य मंदिर (या देवार्क मंदिर) के लिये प्रसिद्ध है। देव सूर्य मंदिर के कारण यह औरंगाबाद से भी अधिक प्रसिद्ध है। यहाँ छठ पर्व पर लाखों की संख्या में लोग आते हैं।