Beiträge & Blog · Deo ·

देव · Wikivoyage

देव · Wikivoyage

देव, देव औरंगाबाद, बिहार या केवल देव, बिहार भारत के बिहार राज्य के अन्तर्गत मगध मण्डल के औरंगाबाद जिले देव प्रखण्ड का एक शहर है। एक छोटा सा शहर है जो औरंगाबाद, बिहार में स्थित है। यह देव सूर्य मंदिर या यूँ कहें देवार्क मंदिर इसकी सबसे बड़ी पहचान है। देव आस्था का केंद्र है। यहाँ देव सूर्य मंदिर के के उपस्थिति के कारन औरंगाबाद से भी ज्यादा मशहूर और प्रसिद्ध शहर है। यहाँ छठ पर्व लाखों की सख्यां में देश और विदेश के कोने कोने से लोग मनोकामना पूर्ण करने आते हैं। यहां देव माता अदिति ने की थी पूजा मंदिर को लेकर एक कथा के अनुसार प्रथम देवासुर संग्राम में जब असुरों के हाथों देवता हार गये थे, तब देव माता अदिति ने तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति के लिए देवारण्य में छठी मैया की आराधना की थी। तब प्रसन्न होकर छठी मैया ने उन्हें सर्वगुण संपन्न तेजस्वी पुत्र होने का वरदान दिया था। इसके बाद अदिति के पुत्र हुए त्रिदेव रूप आदित्य भगवान, जिन्होंने असुरों पर देवताओं को विजय दिलायी। कहते हैं कि उसी समय से देव सेना षष्ठी देवी के नाम पर इस धाम का नाम देव हो गया और छठ का चलन भी शुरू हो गया।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikivoyage – „देव“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Earth Science and Remote Sensing Unit, Lyndon B. Johnson Space Center, Public domain – Wikimedia Commons