भरूच
भरूच (Bharuch) भारत के गुजरात राज्य के भरूच ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। इतिहास में यह शहर ब्रोच (Broach) और भृगुकच्छ (Bhrigukachchha) के नाम से जाना गया है। तीसरी शताब्दी में रोमन स्रोत इसे बरुगाज़ा (Barugaza) कहते थे। शहर खंभात की खाड़ी के किनारे नर्मदा नदी के मुहाने पर बसा हुआ है।
2024 में भरूच की अनुमानित जनसंख्या 1,806,627 है |
भरूच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (मुंबई से नई दिल्ली) और भारतीय रेलवे के पश्चिमी रेलवे डिवीजन द्वारा शेष भारत से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।