ईरोड
ईरोड (Erode) भारत के तमिल नाडु राज्य के ईरोड ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है। ईरोड कावेरी नदी के किनारे बसा हुआ है। यह राज्य की राजधानी चेन्नई से 400 किमी दक्षिणपश्चिम में और कोयम्बातूर से 80 किमी पूर्व में स्थित है। यह अपनी हल्दी और बुने हुए वस्त्रों के उत्पादन के लिए जाना जाता है।