Heimatgeschichte · Vidisha ·

विदिशा

विदिशा

विदिशा भारत के मध्य प्रदेश राज्य के विदिशा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। विदिशा मालवा के उपजाऊ पठारी क्षेत्र के उत्तर-पूर्व हिस्से में अवस्थित है तथा पश्चिम में मुख्य पठार से जुड़ा हुआ है। ऐतिहासिक व पुरातात्विक दृष्टिकोण से यह क्षेत्र मध्यभारत का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जा सकता है। नगर से दो मील उत्तर में जहाँ इस समय बेसनगर (Besnagar) नामक एक छोटा-सा गाँव है, प्राचीन विदिशा बसी हुई है। यह नगर पहले दो नदियों के संगम पर बसा हुआ था, जो कालान्तर में दक्षिण की ओर बढ़ता जा रहा है। इन प्राचीन नदियों में एक छोटी-सी नदी का नाम 'वैस' है। इसे विदिशा नदी के रूप में भी जाना जाता है।
मध्य प्रदेश का एक शहर विदिशा अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्मारकों के लिए जाना जाता है। रामायण में विदिशा का सबसे पहला संदर्भ मिलता है, जब शत्रुघ्न के बेटे को इस क्षेत्र का प्रभार संभालने के लिए कहा गया था। प्रसिद्ध साँची स्तूप विदिशा से मात्र 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। विदिशा में पर्यटन आर्थिक गतिविधि का एक प्रमुख हिस्सा है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „विदिशा“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Photo Dharma from Sadao, Thailand, CC BY 2.0 – Wikimedia Commons