Heimatgeschichte · Rudrapur ·

रुद्रपुर

रुद्रपुर

रुद्रपुर (Rudrapur) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल के उधमसिंहनगर ज़िले में स्थित एक नगर है। जनसंख्या के आधार पर यह कुमाऊँ का दूसरा, जबकि उत्तराखण्ड का पांचवां सबसे बड़ा नगर है। इस नगर की स्थापना कुमाऊँ के राजा रुद्र चन्द ने सोलहवीं शताब्दी में की थी, और तब यह तराई क्षेत्र के लाट (अधिकारी) का निवास स्थल हुआ करता था। यह दिल्ली, तथा देहरादून से २५० एवं हल्द्वानी से 29 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रुद्रपुर उत्तराखण्ड का एक प्रमुख औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्र होने के साथ साथ उधम सिंह नगर जनपद का मुख्यालय भी है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „रुद्रपुर“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0