तिरुवन्नामलई
तिरुवन्नामलई (Tiruvannamalai) भारत के तमिल नाडु राज्य में स्थित एक तीर्थस्थल और नगर है। यह तिरुवन्नामलई ज़िले का मुख्यालय भी है। यहाँ अन्नामलई पहाड़ों की तरई में अन्नामलईयार मन्दिर है, जो भगवान शिव का एक अतिप्रसिद्ध मन्दिर है। लम्बे समय से तिरुवन्नामलई कई योगियों और सिद्धों से जुड़ा रहा है और वर्तमानकाल में अरुणाचल की पहाड़ियाँ, जहाँ 20वीं सदी के गुरु रमण महर्षि रहते थे, एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में चर्चित रहा है।