मंदसौर
मंदसौर (Mandsaur) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के मंदसौर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।
मंदसौर, मंदसौर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है और उज्जैन संभाग का हिस्सा है। यह शहर मालवा और मेवाड़ की सीमा पर स्थित है। शहर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा मेवाड़ी है, जो राजस्थानी और हिंदी दोनों का मिश्रण है। मंदसौर खूबसूरत साड़ियों, सजी हुई चूड़ियों और अफ़ीम के बड़े उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है। स्लेट पेंसिल उद्योग शहर का प्रमुख उद्योग है।