लेह ज़िला
लेह ज़िला भारत के केंद्रशासित लद्दाख़ राज्य का एक ज़िला है। जो हिमालय से पार तिब्बत के पठार के पश्चिमी भाग पर विस्तारित है। लेह ज़िले का मुख्यालय लेह शहर है, 3,500 मीटर (11,500 फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित है। क्षेत्रफल में लेह ज़िला भारत का दूसरा सबसे बड़ा ज़िला है। लेह ज़िले के पूर्व में अक्साई चिन और तिब्बत का न्गारी विभाग, उत्तर में शक्सगाम घाटी व शिंजियांग, दक्षिण में हिमाचल प्रदेश और पश्चिम में कारगिल ज़िला स्थित है।