चम्फाई ज़िला
चम्फाई ज़िला भारतीय राज्य मिज़ोरम के आठ ज़िलों में से एक है। यह ज़िला उत्तर में मणिपुर राज्य के चुराचांदपुर ज़िला, पश्चिम में अइज़ोल तथा सेरछिप ज़िला पूर्व तथा दक्षिण में म्यांमार देश से घिरा है। ज़िले का क्षेत्रफल 3185.83 किमी² है। इस ज़िले का मुख्यालय चम्फाई है।