Heimatgeschichte · Baleshwar Sadar ·

बालेश्वर

बालेश्वर

बालेश्वर भारत के ओड़िशा राज्य के बालेश्वर ज़िले में स्थित एक नगर और इस ज़िले का मुख्यालय है। यह सुबर्णरेखा नदी के तट पर बसा हुआ है।
कोलकाता और भुवनेश्वर से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह नगर भारत के ओडिशा राज्य का एक एक सुन्दर पर्यटन स्थल है जो अपने समुद्री जलवायु और पारम्परिक खानपान तथा धार्मिक स्थलों और लोक संस्कृति के लिए जाना जाता है। बालेश्वरयह शहर मुख्यतः पर चांदीपुर समुद्र तट के साथ-साथ चांदीपुर में होने वाले विभिन्न प्रकार के मिसाइलों के परीक्षण के लिए भी प्रसिद्ध है। पूरे विश्व में बाबा पंचलिंगेश्वर का प्रसिद्ध शक्तिपीठ यहीं है। पंचलिंगेश्वर नीलगिरी के पास एक पहाड़ी पर स्थित है जो अपने 5 लिंगों (मुख्यतः शिवलिंग) के लिये प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि इन 5 लिंगों की प्रतिष्ठा भगवान राम और सीता के द्वारा किया गया था। इसके अलावा स्थल से भी कई पौराणिक कहानियां जुड़ी हुई हैं। यहां के पहाड़ों के ऊपर से बहता प्राकृतिक झरना निरन्तर शिवलिंग का जलाभिषेक करता है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „बालेश्वर“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Ceekaypee, Public domain – Wikimedia Commons