Heimatgeschichte · Yavatmal ·

यवतमाल

यवतमाल

यवतमाल (मराठी: यवतमाळ, अंग्रेज़ी: Yavatmal) भारत के महाराष्ट्र राज्य के यवतमाल ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। यवतमाल पूर्वोत्तर महाराष्ट्र राज्य के दक्षिण-पश्चिम भारत में स्थित है और नागपुर, मुम्बई व हैदराबाद जाने वाले प्रमुख मार्गों पर स्थित है। विदर्भ का जिला मुख्यालय यवतमाल अनोखे तरीके से नवरात्रि मनाने के लिए प्रसिद्ध है। 10 लाख से भी कम आबादी वाले इस शहर में 500 से अधिक पंजीकृत पंडालों द्वारा रंगारंग और भव्य उत्सव के कारण शहर की 50% से अधिक सड़कें रंगीन रोशनी से सज जाती हैं।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „यवतमाल“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Nitin Bhagwate, CC BY 3.0 – Wikimedia Commons