सूर्यापेट
सूर्यापेट (तेलुगु: సూర్యాపేట, अंग्रेज़ी: Suryapet) भारत के तेलंगाना राज्य के सूर्यापेट ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है। भारत सरकार ने इस शहर को AMRUT योजना द्वारा विकसित किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 के अनुसार, सूर्यापेट दक्षिण भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। इसे "तेलंगाना का द्वार" के नाम से भी जाना जाता है। सूर्यापेट हैदराबाद के 134 km पूर्व तथा विजयवाड़ा के 138 km पश्चिम स्थित है।