तेज़पुर
तेज़पुर (Tezpur) भारत के असम राज्य के शोणितपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है और ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित है। पहले तेजपुर को शोणितपुर के नाम से जाना जाता था, जो अब ज़िले का नाम है। यह एक शांत जगह है, जहाँ अनेक उद्यान बने हुए हैं जो पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं। उद्यानों के अलावा पर्यटक यहाँ के अनेक हिन्दू मंदिरों और ऐतिहासिक इमारतों को भी देख सकते हैं। इन इमारतों से अनेक कथाएँ और घटनाएँ जुड़ी हुई हैं।