कोहिमा
कोहिमा, भारत के उत्तर पूर्वी राज्य नागालैंड की राजधानी है। लगभग 100,000, की आबादी के साथ, यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। मूल रूप से केवीरा के नाम से जाना जाने वाले, कोहिमा की स्थापना 1878 में हुई थी जब ब्रिटिश साम्राज्य ने यहाँ तत्कालीन नागा पहाड़ियों का मुख्यालय स्थापित किया था। 1963 में नागालैंड राज्य के उद्घाटन के बाद से यह शहर आधिकारिक तौर पर राज्य की राजधानी बन गया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कोहिमा में सबसे खूनी लड़ाइयों में से एक लड़ी गई थी। इस लड़ाई को अक्सर 'पूर्व का स्टेलिनग्राद' भी कहा जाता है। 2013 में, ब्रिटिश नेशनल आर्मी म्यूजियम ने कोहिमा की लड़ाई को 'ब्रिटेन की सबसे बड़ी लड़ाई' बताया था।
कोहिमा नगरपालिका के अंतर्गत 20 वर्गकिमी (7.7 वर्ग मील) क्षेत्र आता है। कोहिमा शहर कोहिमा जिले के अंतर्गत आता है और जिले के दक्षिण में स्थित जपफू पर्वतमाला की तलहटी में (25.67°N 94.12°E / 25.67; 94.12) पर स्थित है और इसकी औसत ऊंचाई 1,261 मीटर (4137 फीट) है।