कैराना
कैराना भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के शामली ज़िले में स्थित एक नगर है। कैराना उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में यमुना नदी के पूर्वी तट पर अवस्थित है। कैराना उत्तर प्रदेश का सबसे पश्चिमी शहर है। कैराना शामली जिले का सबसे बड़ा शहर है। औद्योगिक रूप से कैराना एक पिछड़ा हुआ इलाका माना जाता है। कैराना के इतिहास के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त नही है। किवदंतियो के अनुसार कैराना की स्थापना महाभारत काल में अंगराज कर्ण ने की थी। माना जाता है कि महाभारतकाल में इस नगर का नाम 'कर्णपुरी' था। कैराना उत्तर भारतीय संगीत के प्रसिद्ध 'किराना घराना' की जन्मस्थली भी है। ये क्षेत्र 2015 "कैराना पलायन" के मुद्दे के बाद सुर्खियों में आया था।