बरपेटा
बरपेटा (अंग्रेज़ी: Barpeta) भारत के असम राज्य के बरपेटा जिले में स्थित एक शहर है और यह जिला मुख्यालय भी है। यह शहर गुवाहाटी से 90 किलोमीटर (56 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित है और पश्चिमी असम के प्रमुख शहरों में से एक है। इसे विभिन्न वैष्णव सत्रों की उपस्थिति के कारण असम की सत्र नगरी भी कहा जाता है।