Beiträge & Blog · Vishnupur ·

विष्णुपुर · Wikivoyage

विष्णुपुर · Wikivoyage

बिष्णुपुर या विष्णुपुर (बंगला: বিষ্ণুপুর) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के बाँकुरा ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक महत्व का शहर है। इस नगर की सांस्कृतिक पहचान विशेषतः पूर्वी भारत के ऐतिहासिक राढ़ क्षेत्र से जुड़ी हुई है। बिष्णुपुर विशेहतः अपने प्राचीन और मध्यकालीन टेराकोटाकृत मंदिरों और उनकी विशिष्ट वास्तुकला के लिए जाना जाता है।
बिष्णुपर में, पश्चिम बंगाल के किसी भी क्षेत्र या शहर से अधिक मंदिर हैं, जोकि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक लिहाज़ से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा राढ़ क्षेत्र की विशिष्ठ ऐतिहासिक वास्तुकला के बेशकीमती मिसाल हैं। यहाँ के अधिकांश मंदिर वैष्णव पंथ से सम्बंधित हैं, जबकि कुछ, शैव, तथा अन्य बौद्ध और जैन संप्रदाय के मंदिर भी बिष्णुपर और इसके इर्द-गिर्द बिखरे पड़े हैं। हालाँकि कुछ पुराने मंदिर, मखरैली मिट्टी के बने हैं, परंतु बिष्णुपर में अनेकों ईंट-कृत मंदिर हैं, जिनमें टेराकोटा की उत्कृष्ट नक्काशियाँ की हुई हैं।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikivoyage – „विष्णुपुर“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: arupshourjo, CC BY-SA 4.0 – Wikimedia Commons