तमलुक
तमलुक (Tamluk) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के पूर्व मेदिनीपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। विद्वानों का विचार है कि तमलुक ही प्राचीन ताम्रलिप्त है, जो प्राचीन भारत में एक प्रसिद्ध व्यापारिक केन्द्र था। यहाँ का बर्गभीमा मन्दिर प्रसिद्ध है।