Heimatgeschichte · Mawsynram ·

मौसिनराम

मौसिनराम

मौसिनराम (Mawsynram) भारत के मेघालय राज्य के पूर्व खासी हिल्स ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यह राज्य राजधानी, शिलांग, से लगभग 60.9 किमी दूर स्थित है। यह भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है, और सम्भवतः विश्व का भी। यहाँ वार्षिक रूप से 11,872 मिलिमीटर वर्षा होती है और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में यहाँ सन् 1985 में 26,000 मिलिमीटर वर्षा गिरी थी। मेघालय राज्य राजमार्ग 4 यहाँ से गुज़रता है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „मौसिनराम“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Prateek Rungta, CC BY 2.0 – Wikimedia Commons