भद्राचलम
भद्राचलम् ( भद्र + अचलम = भद्र पर्वत) भारत के तेलंगाना राज्य के भद्राद्री कोठागुडम ज़िले में स्थित एक नगर है। यहा नगर गोदावरी नदी के तट पर स्थित भगवान राम के भद्राचलम मंदिर के लिये प्रसिद्ध है और एक महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ शहर है। इसे 'भद्राद्रि' (= भद्र + आद्रि = भद्र पर्वत) भी कहते हैं।
यह राज्य की राजधानी, हैदराबाद, से 312 किलोमीटर (194 मील), खम्मम से 115 किलोमीटर (71 मील), राजमहेंद्रवरम से 165 किलोमीटर (103 मील), गुंटूर से 225 किलोमीटर (140 मील) दूर स्थित है। विजयवाड़ा से, सूर्यपेट से 177 किलोमीटर (110 मील), वारंगल से 180 किलोमीटर (112 मील), आंध्र प्रदेश राज्य की राजधानी अमरावती से 220 किलोमीटर (137 मील), विशाखापत्तनम से 350 किलोमीटर (217 मील) दूर है।