तवांग जिला
तवांग ज़िला (Tawang district) भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय तवांग शहर है। अच्छी तरह से संरक्षित तवांग मठ के कारण तवांग एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। सेला दर्रा तेजी से ऊपर उठता है और वर्ष के अधिकांश समय तक बर्फ से ढका रहता है। चुमी ग्यात्से जलप्रपात और जंग जलप्रपात एक बड़ा पर्यटक आकर्षण है। रालेंगनाओ खाथिंग ने तवांग में पहली सशस्त्र सेना का नेतृत्व किया जिसने तत्कालीन असम के राज्यपाल जयरामदास दौलताराम की प्रत्यक्ष देखरेख में इस क्षेत्र में भारतीय नियंत्रण स्थापित किया।