माहे ज़िला
माहे ज़िला (Mahé district) भारत के पुदुचेरी केन्द्र-शासित प्रदेश का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय माहे है। इसकी पश्चिमी सीमा अरब सागर से लगती है और उसके अतिरिक्त यह ज़िला पूरी तरह केरल से घिरा हुआ है। स्थानीय निवासी मलयालम और फ़्रान्सीसी बोलते हैं। यह बंगाल की खाड़ी पर स्थित पुदुचेरी से दूर, भारत के विपरीत तट पर स्थित है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा जिला है।