राजौरी
राजौरी या राजपुर भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के राजौरी ज़िले में स्थित एक शहर है। यह ज़िले का मुख्यालय है। राजौरी का प्राचीन नाम राजपुर है जो कंबोज महाजनपद की राजधानी थी। यह पुंछ राजमार्ग पर श्रीनगर से 155 किलोमीटर (96 मील) और जम्मू से 150 किलोमीटर (93 मील) दूर स्थित है।