कार निकोबार
कार निकोबार, जिसे कार भाषा में पू कहते हैं, भारत के निकोबार द्वीपसमूह का उत्तरतम और सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। २००४ की सूनामी में इस द्वीप को बहुत क्षति पहुँची थी। यह अण्डमान द्वीपसमूह के छोटे अण्डमान द्वीप और नन्कोव्री द्वीप के बीच में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह निकोबार ज़िले की कार निकोबार तहसील में गठित है। द्वीप पर भारतीय वायु सेना का एक महत्वपूर्ण अड्डा है।