खेडब्रह्मा
खेडब्रह्मा (Khedbrahma) भारत के गुजरात राज्य के साबरकांठा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह हरनाव नदी के किनारे बसा हुआ है। यहाँ के 11वीं शताब्दी के अम्बिका, ब्रह्मा और पंखनाथ महादेव मन्दिर प्रसिद्ध हैं और यह शताब्दियों से हिन्दू धर्म का एक श्रद्धा-केन्द्र रहा है। यहाँ की प्राचीन ब्रह्मा वाव बावड़ी भी प्रसिद्ध है।