Heimatgeschichte · Dharmsala ·

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला (Dharamshala) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के काँगड़ा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।
धर्मशाला राज्य की शीतकालीन राजधानी है। यह कांगड़ा नगर से 16 किमी की दूरी पर स्थित है। धर्मशाला के मैक्लॉडगंज उपनगर में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मुख्यालय हैं, और इस कारण यह दलाई लामा का निवास स्थल तथा निर्वासित तिब्बती सरकार की राजधानी है। धर्मशाला को भारत सरकार के स्मार्ट सिटीज मिशन के अंतर्गत एक स्मार्ट नगर के रूप में विकसित होने वाले सौ भारतीय नगरों में से एक के रूप में भी चुना गया है। ऐसी मान्यता है की नगर का नाम धर्मशाला शब्द से उत्पन्न हुआ है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Manuel Menal, CC BY-SA 2.0 – Wikimedia Commons