बजाली ज़िला
बजाली ज़िला (Bajali district) भारत के असम राज्य का एक भूतपूर्व ज़िला था। इसका गठन 12 जनवरी 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री, सर्बानन्द सोणोवाल, द्वारा बरपेटा ज़िले के विभाजन से करा गया था। इसका मुख्यालय पाठशाला था। 31 दिसम्बर 2022 को इस ज़िले को वापस बरपेटा ज़िले में विलय कर दिया गया।