बांद्रा
बांद्रा (Bandra), जिसे मराठी में वांद्रे (Vandre) कहा जाता है, भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुम्बई नगर के पश्चिमी भाग में अरब सागर से तटस्थ एक उपनगर है। प्रशासनिक दृष्टि से यह मुम्बई उपनगरीय ज़िले में स्थित है। बांद्रा मिठी नदी से उत्तर में स्थित है, जो इसे मुम्बई के मुख्य भाग से विभाजित करती है। यहाँ मुंबई उपनगरीय रेलवे की पश्चिम लाइन का रेलवे स्टेशन है, जिसे बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन कहते हैं।