Heimatgeschichte · Dalsinghsarai ·

दलसिंहसराय

दलसिंहसराय

दलसिंहसराय, भारत के बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में एक शहर और नगर परिषद (नगर परिषद) है। यह बिहार के अनुमंडलों और प्रखंडों में से एक है। यह बलान नदी के तट पर स्थित है। दलसिंहसराय शहर ब्रिटिश काल के दौरान तम्बाकू और नील उत्पादन का प्रमुख केंद्र था। दलसिंहसराय शहर का सरैसा तम्बाकू देश भर मे प्रसिद्ध है। यहा के ग्रामीण इलाके मे आज भी तम्बाकू प्रचुर मात्रा मे उपजाई जाती है।यहाॅ के बारे में एक मिथक है कि दलसिंहसराय बिहार का पहला तो भारत का दूसरा रेल स्टेशन था।2010 से पहले दलसिंहसराय विधनसभा और लोकसभा क्षेत्र था, लेकिन 2010 में भारत के परिसीमन आयोग ने इससे निर्वाचन क्षेत्र का दर्जा ले लिया। अब यह "उजियारपुर" विधान सभा क्षेत्र और "उजियारपुर" लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। श्री आलोक कुमार मेहता (राजद) उजियारपुर सीट के विधायक हैं जो पूर्व मे बिहार के सहकारिता मंत्री थे और श्री नित्यानंद राय(बीजेपी) उजियारपुर के सांसद हैं जो इस समय केंद्र में गृह(राज्य)मंत्री हैं।
अतीत में दलसिंहसराय "मिथिला राज्य" के अंतर्गत आता था इसलिए यहाँ हम मिथिला की सांस्कृतिक छटा बहुत आसानी से महसूस कर सकते हैं।
देश में मधुर भाषा के तौर पर अपनी पहचान बना रही,"मैथिली" यहाँ की मुख्य भाषा है और साथ ही साथ बेगूसराय से निकटता होने के कारण "अंगिका" भाषा भी कई लोग बोलते है।
दलसिंहसराय एक अनुमंडल और प्रखंड भी हैं जिसमें बनघारा, सुल्तानपुर घटहो, केवटा, बम्बैया हरलाल, रामपुर जलालपुर, गौसपुर, अजनौल, पगरा, बालो चक आदि कुल 45 गाँव शामिल हैं।
यह रेल सह सड़क मार्ग के माध्यम से देश के बाकी हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है,अगर हवाई यातायात की बात करे तो उड़ान योजना अंतर्गत नवनिर्मित दरभंगा हवाई अड्डा यहां से मात्र 62 किलोमीटर की दूरी पर हैं,मगर सबसे निकट हवाईपट्टी बेगूसराय जो की मात्र 40 किलोमीटर की दूरी पर है,जिसका उपयोग ज्यादातर सरकारी कार्यक्रम के दौरान ही होता हैं।
2014 के बाद से यहा विकास के नये आयाम तो लिखे गए मगर 2025 आने के बावजूद यहा की मुख्य समस्या 32 नंबर गुमटी जिस पर एक फ्लाईओवर प्रस्तावित है अभी तक उस ओर कोई काम होता नही दिख रहा हैं।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „दलसिंहसराय“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Dkmpur, CC BY-SA 4.0 – Wikimedia Commons