जलालपुर
जलालपुर (Jalalpur) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अम्बेडकर नगर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। यह नगर पौराणिक तमसा या टोंस नदी के किनारे स्थित है।
नगर के रामलीला मैदान में नवरात्र के समय भव्य दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है। मठिया माई मन्दिर और हाथी पार्क यहां के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल हैं।