झंझारपुर
झंझारपुर (Jhanjharpur) भारत के बिहार राज्य के मधुबनी ज़िले में स्थित एक नगर व अनुमंडल है। यह लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा सीट भी है। बिहार के मुख्यमंत्री डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र इसी सीट से विधायक चुने जाते थे। वर्तमान में जगन्नाथ मिश्र के बेटे नीतीश मिश्रा(बीजेपी) यहां के विधायक हैं। जबकि लोकसभा सांसद भाजपा के रामप्रीत मंडल है।