मानेर नदी
मानेर नदी (तेलुगु: మానేరు) भारत की गोदावरी नदी की एक उपनदी है। यह तेलंगाना राज्य में बहती है और उस राज्य में करीमनगर को पीने का पानी प्रदान करती है। इसका अधिकांश भाग पूर्वोत्तरी दिशा में बहता है। मानेर नदी की स्वयं तीन मुख्य उपनदियाँ हैं जो इसमें जल विलय करती हैं: मारुवंचा वागु, आरावागु और बोगुला वागु।