Heimatgeschichte · Mehsi ·

मेहसी

मेहसी

मेहसी (ऐतिहासिक अभिलेखों में मिहसी या मिहसी के रूप में भी दर्ज) भारत के बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण जिले में स्थित एक नगर और नगर पंचायत है। यह तिरहुत प्रमंडल में स्थित है और ऐतिहासिक चंपारण क्षेत्र का हिस्सा है। भारत की जनगणना के 2011 के अभिलेखों में मेहसी (NP) को मेहसी उप-जिले के अंतर्गत एक Town के रूप में दर्ज किया गया है और इसका नगर कोड 801291 है।
मेहसी की ऐतिहासिक पहचान मुगल काल में प्रयुक्त मिहसी (Mihsī) नाम से प्रमाणित होती है। आइन-ए-अकबरी, जो अकबर के शासनकाल में संकलित हुआ था, मिहसी को सरकार चंपारण की एक परगना के रूप में सीधे दर्ज करता है। मूल पाठ में “Parganah Mihsí, Sirkár Champáran” का उल्लेख मिलता है।
मुगल काल के बाद भी मिहसी नाम प्रशासनिक अभिलेखों में मिलता है। 5 अगस्त 1769 के फारसी पत्राचार में मिहसी के पेशकार का उल्लेख है। उन्नीसवीं शताब्दी के एक विवरण में जे. बीम्स ने मिहसी को सरकार चंपारण के महालों में शामिल किया।
1938 के Bihar and Orissa District Gazetteers: Champaran में मेहसी को तत्कालीन चंपारण जिले के दक्षिणी भाग में स्थित एक ऐतिहासिक बस्ती के रूप में दर्ज किया गया है। गजेटियर में मेहसी के ऐतिहासिक प्रशासनिक महत्व, मेहसी परगना से इसके संबंध तथा इसके पूर्ववर्ती सिविल स्टेशन के रूप में उल्लेख मिलता है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „मेहसी“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Earth Science and Remote Sensing Unit, Lyndon B. Johnson Space Center, Public domain – Wikimedia Commons