Heimatgeschichte · Nasriganj ·

नासरीगंज

नासरीगंज

नासरीगंज (Nasriganj) भारत के बिहार राज्य के रोहतास ज़िले में स्थित एक नगर है। यह सोन नदी के बाएँ किनारे पर बसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग १२० यहाँ से गुज़रता है। भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, नासरीगंज कस्बे की आबादी 23,819 थी, जबकि नासरीगंज ब्लॉक की कुल आबादी 115,117 थी। नासरीगंज कस्बे के अलावा, ब्लॉक में 53 गाँव शामिल थे, जिनमें से 50 आबाद थे और 3 निर्जन थे।[2]नासरीगंज के आस पास के गांव जमालपुर,अतिमिगंज,महादेवा, मंगराव आदि है महादेवा गांव अपने गांव वासियों के मधुर व्यवहार लिए जाना जाता है वैसे तो महादेवा गांव ने कई हस्तियों को जन्म दिया है जिन में से एक है श्री ओम प्रकाश शर्मा (पिता श्री जगनारायण शर्मा) जो की एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवा देते रहे है कहा जाता है इनका गणित विषय में प्रेम शुरू से रहा ओमप्रकाश जी को आस पास के इलाके में मास्टर साहब के नाम से जाना जाता है आस पास के गांव कस्बे में इनके जितना कोई बुद्धिमान नही हुआ महादेवा गांव अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है सोन नदी पर बसा हुआ ये गांव अत्यंत खूबसूरत है

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „नासरीगंज“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Amitabha Gupta, CC BY 4.0 – Wikimedia Commons