चारामा
चारामा (Charama) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। यह नगर महानदी के किनारे बसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 यहाँ से गुज़रता है। चारामा में रामायण कालीन पुरातात्विक भित्ति चित्र निकट के गंडागौरी ग्राम की पहाड़ियों में स्थित है क्षेत्र गौण खनिज से परिपूर्ण हैं, चारामा के द्वितीय सरपंच शिवराम जैन (1960-62) जी रहे, जिन्होंने चारामा नगर में महाराष्ट्र एवं हरियाणा से आए बीड़ी श्रमिको को बसने के लिए गांव में जमीनें और सुविधाएं उपलब्ध कराई, l
वर्तमान मे चारामा कांकेर जिले का एक मुख्य शहर है जो राष्ट्रीय राज्यमार्ग 30 पर है चारामा नगर पंचायत के श्री भुनेश्वर नागराज अध्यक्ष है चारामा प्रदेश मे रेत (बालु) खदान एवं बीड़ी के उद्योग के लिए प्रसिद्ध है बदलते युग मे भी यहा बीड़ी बनाना श्रमिकों का मुख्य आय का साधान है चारामा नगर के ही पुरन किरी भारतीय फिल्म एवं टीवी सीरियल के कलाकार है जिन्होंने बड़े बड़े फिल्म अभिनेताओ के साथ काम कर प्रदेश सहित देश मे चारामा का नाम रोशन किया है