गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही ज़िला
गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही ज़िला (Gaurela-Pendra-Marwahi district) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक ज़िला है। गौरेला इसका मुख्यालय है। इस ज़िले का गठन बिलासपुर ज़िले का विभाजन कर किया गया और इसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा फरवरी २०२० में किया गया।