दिल्ली छावनी
दिल्ली छावनी अथवा दिल्ली कैंट (Delhi Cantonment) दिल्ली के दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला का एक उप मंडल है। दिल्ली छावनी दिल्ली के रिंग मार्ग पर आने वाला एक बस स्टॉप भी है। यह एक छावनी क्षेत्र भी है जिसकी स्थापना सन् 1914 में प्रथम श्रेणी छावनी बोर्ड के रूप में हुई। छावनी का क्षेत्रफल 10,452 एकड़ (42.30 kमी2) है और सन् 2011 की जनगणना के अनुसार छावनी की जनसंख्या 110,351 है।