द्वारका · Wikivoyage
द्वारका (Dwarka)' भारत के गुजरात राज्य के देवभूमि द्वारका ज़िले में स्थित एक प्राचीन नगर और नगरपालिका है। यह नगर गोमती नदी और अरब सागर के किनारे ओखामंडल प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है। द्वारका हिन्दुओं के चार धामों में से एक और सप्तपुरी (सात सबसे पवित्र प्राचीन नगरों) में से एक है। इसे भगवान श्रीकृष्ण की प्राचीन नगरी माना जाता है और गुजरात की पहली राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित है।