Heimatgeschichte · Najafgarh ·

नजफगढ़

नजफगढ़

नजफगढ़ जिसे नाहरगढ़ के नाम से भी जाना जाता है दिल्ली में स्थित एक आवासीय क्षेत्र तथा बाजार है। यह दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले के तीन उपमण्डलों में से एक है। नजफगढ़ नई दिल्ली के केंद्र से २९ किलोमीटर की दूरी पर हरियाणा सीमा के पास दिल्ली के बाहरी इलाके में दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित है। यहाँ दिल्ली और हरियाणा की ग्रामीण और शहरी आबादी का मिश्रण है।
नजफगढ़ मुख्य रूप से ग्रामीण दिल्ली में एक आर्थिक और परिवहन केंद्र होने के लिए जाना जाता है। नजफगढ़ में स्थित प्रमुख बाजारों में मुख्य बाजार, नवादा बाजार (सोम बाजार), अनाज मंडी, तूड़ा मंडी और सब्जी मंडी शामिल हैं नजफगढ़ फ़िरनी से सात सड़कें शुरू होती हैं, जो कि इंद्रलोक, छावला, खैरा, घुम्मन हेड़ा, गलिब पुर, दौराला, ढांसा, झाड़ौदा, दिचाऊँ और नांगलोई की और जाती हैं। छावला, ढांसा और झाड़ौदा की ओर जाने वाली सड़कें आगे हरियाणा के गुड़गांव, झज्जर और बहादुरगढ़ नगरों तक जाती हैं।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „नजफगढ़“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Prateek Karandikar, CC BY-SA 4.0 – Wikimedia Commons