दमन
दमन (गुजराती: દમણ, अंग्रेज़ी: Daman) भारतीय केन्द्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के दमन जिले का एक नगरपालिका क्षेत्र और नगर है।
दमन दमन गंगा नदी द्वारा दो भागों में विभाजित है – नानी-दमन (नानी का अर्थ यहाँ छोटा है) और मोटी-दमन (मोटी मतलब बड़ा)। विडम्बना यह है कि नानी-दमन बड़ा है। नगर में अस्पताल, बड़े बाजार और बड़े निवास स्थान स्थित हैं। मोटी-दमन मुख्यतः पुराना नगर है।