Heimatgeschichte · Mandvi ·

मांडवी, गुजरात: इतिहास

मांडवी, गुजरात: इतिहास

कच्छ की खाड़ी के बीच में स्थित मांडवी अपने मनोहरी समुद्र तटों के लिए गुजरात ही नहीं भारत भर में प्रसिद्ध है। सफेद बालू से सज़ा यह तट सैलानियों को खुला आमंत्रण देता है। मांडवी राज्य की स्थापना स्थानीय भील राजा ने की थी उनके बाद इस नगर पर अन्य राजाओं का कब्जा रहा ,1581 में कच्छ के जडेजा यहां के शासक रहे। उन्होंने इसे एक शानदार चारदीवारी से घिरा शहर बनाया था। उस समय मांडवी एक व्यावसायिक नगर के रूप में जाना जाता था। उस का कारण था यहाँ का समृद्ध बंदरगाह। मांडवी की समृद्धि का अनुमान इस बात से ही लगता है कि उस समय यहाँ के व्यापारियों के पास 400 पानी के जहाज़ होते थे। यही नहीं, यहाँ लकड़ी के जहाज़ बनाने का उद्योग स्थापित हो रुकमावती नदी कच्छ की खाड़ी में आ समाती है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „मांडवी, गुजरात“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Koshy Koshy from Faridabad, Haryana, India, CC BY 2.0 – Wikimedia Commons