पालीताना
पालीताना भारत के गुजरात राज्य के भावनगर ज़िले में स्थित नगर है। यह जैन धर्म का विशाल तीर्थस्थान भी है। यह भावनगर शहर से ५० कि.मी दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित है। कानूनी रूप से, यह दुनिया का एकमात्र शाकाहारी शहर हैं।
पालीताना शत्रुंजय नदी के तट पर शत्रुंजय पर्वत की तलहटी में स्थित जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ है। जैन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध पलीताना में पर्वत शिखर पर भव्य 863 जैन मंदिर हैं।