तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र ( བོད་རང་སྐྱོང་ལྗོངས།) चीन का दूसरा सबसे बड़ा प्रान्त-स्तरीय प्रभाग है। इसमें परम्परागत नृजातीय-सांस्कृतिक तिब्बत का लगभग आधा भाग सम्मिलित है। इसका क्षेत्रफल लगभग १२ लक्ष वर्ग कि॰मी॰ है। इस क्षेत्र का जनसंख्या घनत्व बहुत कम है।