लोहारु
लोहारु (Loharu) भारत के हरियाणा राज्य के भिवानी ज़िले में स्थित एक नगर और तहसील है।लोहारू शेखावटी रियासत की राजधानी था।
लोहारू अपनी अनाज मण्डी के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ वर्ष में दो बार ऊँटों का मेला भी लगता है (जनवरी और जुलाई में)। यहाँ का दुर्ग (लोहारू दुर्ग) भी बहुत प्रसिद्ध है। इस किले के आखिरी शाशक आमीनुद्दीन थे। कार्यकाल 1947 तक । नवाब आमीनुदिन ने सिंघानी गांव के 22 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी।